लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद की महिला मिशन शक्ति टीम ने एक परिवार के उदास चेहरे पर लोटाई मुस्कान। परिवार ने अमीनाबाद थाने की टीम का किया धन्यवाद।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद की महिला मिशन शक्ति टीम ने एक परिवार के उदास चेहरे पर लोटाई मुस्कान। परिवार ने अमीनाबाद थाने की टीम का किया धन्यवाद।
आज दिनांक 08.03.2026 को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट लखनऊ के थाना अमीनाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।अमीनाबाद मार्केट में आई रूबीना की पुत्री जन्नत, उम्र लगभग 10 वर्ष, अचानक भीड़ में लापता हो गई। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक शुचि सावंत, महिला आरक्षी लवशी एवं महिला आरक्षी सुमन द्वारा बिना समय गंवाए आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की गई।टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची जन्नत को अल्प समय में सुरक्षित ढूँढ़ लिया गया। इसके पश्चात बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया गया।
