अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में कुर्सी थाना क्षेत्र में आयोजित जय जन की आवाज न्यूज़ भारत समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर वीरेन्द्र मिश्र द्वारा केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जन जन की आवाज न्यूज़ भारत के प्रधान सम्पादक वीरेन्द्र कुमार रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये जन जन की आवाज के प्रतिनिधि पत्रकारो तथा समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।इस समारोह में एक राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शरण प्रसाद , प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार रावत,कई समाजसेवी पत्रकार व अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नमामि शंकर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव रामसेवक, आदि की उपस्थिति रही।








