लखनऊ कमिश्नरेट थाना-माल, साइबर सेल, सर्विलांस टीम GST कर चोरी के बडे संगठित गिरोह का भण्डाफोड़ः।

 


फर्जी GST फर्म बनाकर लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक का फर्जी लेन-देन का खुलासा।गिरोह के सदस्य गरीब जरूरतमंद लोगों को 10-15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज प्राप्त करते थे फर्जी किरायानामा बिजली का बिल तैयार कर GST फर्म रजिस्ट्रेशन कराया था।फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों की बोगस ITC बेचकर GST कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार फर्जी इनर्वाइस, ई-वे बिल, विजली का बिल तैयार कर अवैध कमीशन पर ITC बेचने का खेल फर्जी ई-वे बिल तैयार कर लेन-देन को वैध दर्शाया जाता था।साइबर सर्विलांस टीम एवं थाना माल की टीम द्वारा की गयी कार्यवाही से संगठित GST गिरोह का पर्दाफाश28.08.2025 को वादी मुकदमा श्री नरेश वर्मा जीएसटी ऑडिट अनुभाग सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-18, लखनऊ द्वारा रामकली Enterprises GSTIN-09HHLPR7763G1ZG घोषित व्यापार स्थल 86, इब्राहिमपुर माल लखनऊ, Uttar Pradesh, 226102 फर्मस्वामी रामकली पर छद्म कियारा/अधिग्रहण फर्म द्वारा आनलाइन पंजीयन पर घोषित पता व्यापार स्थल 86, इब्राहिमपुर माल लखनऊ, Uttar Pradesh, 226102 अस्तित्वविहिन/फर्जी फर्म द्वारा सुनियोजित तरीके से आई० टी०सी० का अनुचित लाभ हेतु करापवंचन के आशय से लाभ प्राप्त करने के लिए अविधिक तरीके से इंनवाइसेस जारी एंव प्राप्त और इनवर्ड सप्लाई प्राप्त किये हुए बिना अन-अनुमन्य आई०टी०सी० क्लेम व विभिन्न प्रकार से राजस्व क्षति कारित करने के सम्बन्ध में थाना माल कमिश्नरेट लखनऊ पर मु0अ0सं0 216/25 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।जिसके क्रम में थाना माल पुलिस व साइबर क्राइम पुलिस टीम के सहयोग से 02 नफर अभियुक्त 1- चुंगा खां पुत्र सप्तार खां नि० ग्राम पहाड़पुर थाना बिसवां जनपद सीतापुर 2- सलमान रहमानी पुत्र साबिर अली रहमानी नि० 203 के /327 नई बस्ती 42 नवीउल्लाह रोड बांसमण्डी लखनऊ को गिरफ्तार किया गया व तीन अदद मोबाइल फोन व 01 अदद डेल लैपटाप बरामद किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर