संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सोनभद्र  । जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय उरमौरा रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों द्वारा एकांकी के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी आयोजन किए गए।

 कार्यक्रम का उद्घाटन घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ टीचर्स एवं छात्रगण स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना सिंह समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह तथा अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। सोनभद्र से ब्यूरो चीफ सरोज कुमार सिंह की रिपोर्ट