पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
प्रेस नोट सं0-847
दिनांक-24.05.2026
जोन- उत्तरी/ थाना-मड़ियांव
थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।
*01-संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 23.05.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित/वारन्टी में चौकी क्षेत्र केशवनगर में मौजूद थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि देशी शराब ठेके के पीछे कबाड़ मंडी में एक अपराधी प्रतीत हो रहा व्यक्ति अवैध देशी तमंचे के साथ खड़ा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सौरभ उर्फ पीयूष पुत्र स्व. राजेन्द्र उम्र करीब 28 वर्ष मोहल्ला अजीजगंज गीहार बस्ती निकट जिला अस्पताल, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर बताया।
पकड़े गये व्यक्ति से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामद तमंचे के सम्बन्ध में सौरभ उर्फ पीयूष उपरोक्त से लाइसेंस दिखाने हेतु कहा गया तो दिखाने से कासिर रहा और बताया कि साहब मैं इसे शौकिया रखता हूं एवं कभी कभी लोगों में भय दिखाने के काम आता है।
नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए पकड़े गये अभियुक्त को उसके द्वारा कारित जुर्म व धारा से अवगत कराते हुए दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 22.55 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।
बरामद अवैध देशी तमन्चा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 242/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है अपराध करने का तरीका
पकड़े गये अभियुक्त द्वारा तमंचा अवैध रूप से शौकिया रखना एवं लोगो को भय दिखाने के लिए रखना । सौरभ उर्फ पीयूष पुत्र स्व. राजेन्द्र उम्र करीब 28 वर्ष मोहल्ला अजीजगंज गीहार बस्ती निकट जिला अस्पताल, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर (व्यवसाय –कबाड का काम)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सौरभ उर्फ पीयूमु0अ0सं0 268/2016 धारा 398/401 भादवि थाना बारादरी जनपद बरेलीमु0अ0सं0 234/2016 धारा 380/411/457 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली मु0अ0सं0 591/2016 धारा 392 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली
मु0अ0सं0 605/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फरीदपुर जनपद बरेली
