लखनऊ कमिश्नरेट- बी0के0टी, लखनऊउपचार के दौरान अस्पताल के ओटी कक्ष में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अस्पताल संचालक/चिकित्सक को किया गया गिरफ्तार।महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना का थाना बीकेटी पुलिस द्वारा त्वरित अनावरण तेजस हॉस्पिटल संचालक/चिकित्सक महिला मरीज से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार उपचार के दौरान अस्पताल के ओटी कक्ष में दुष्कर्म करने का आरोक्त मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने भेजा न्यायालय घटना की सूचना मिलते ही थाना बीकेटी पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई दिनांक 21.05.2026 को थाना बक्शी का तालाब पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र इन्दौराबाग स्थित तेजस हास्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अस्पताल संचालक/चिकित्सक के द्वारा पीड़िता के उपचार के दौरान अनुचित कृत्य किये जाने का आरोप लगाया गया है ।सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक जांच की गयी। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 64(2)(e) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त विजय कुमार गिरी पुत्र रामकृष्ण गिरी निवासी ग्राम रजनापुर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर, हाल पता तेजस हॉस्पिटल इन्दौराबाग थाना बीकेटी लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त द्वारा इन्दौराबाग बीकेटी क्षेत्र में तेजस हॉस्पिटल नाम से (किराये के भवन में)अस्पताल संचालित किया जाना बताया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 19.05.2026 को पीड़िता को इलाज हेतु उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान दिनांक 21.05.2026 को अस्पताल के ओटी कक्ष में अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया है । पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के घटना के समय पहने हुए कपड़े कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार किया गया है मु0अ0सं0 189/2026 धारा 64(2)(e) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना बीकेटी, लखनऊ विजय कुमार गिरी पुत्र रामकृष्ण गिरी स्थायी पता – ग्राम रजनापुर, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर हाल पता  तेजस हॉस्पिटल, इन्दौराबाग, थाना बीकेटी, जनपद लखनऊ व्यवसाय तेजस हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल संचालन/चिकित्सा कार्य (व्यवसाय– चिकित्सक ( B.A.M.S )जामा तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड एवं नगद 2000/- रुपये बरामद हुए, जिनकी नियमानुसार चिटबंदी की गयी।