लखनऊ कमिश्नरेट थाना- मलिहाबाद थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की पाइप बरामद की गयी

लखनऊ कमिश्नरेट थाना- मलिहाबाद थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की पाइप बरामद की गयी।



लखनऊ कमिश्नरेट।थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार।थाना मलिहाबाद पर दिनांक 11.05.2026 को वादिनी श्रीमती हेमा पत्नी अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिकू जायसवाल निवासी मोहल्ला सैय्यदबाड़ा कस्बा व थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ द्वारा सूचना दी गयी कि उनके पति अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल, जो ग्राम डेढेमऊ स्थित देशी शराब ठेका पर सेल्समैन का कार्य करते थे, को अभियुक्त नन्हक्के कश्यप पुत्र स्व० रामस्वरूप निवासी ग्राम डेढेमऊ थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ द्वारा लोहे की पाइप से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।बीच-बचाव करने आये रज्जन लाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम पुरवा थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ को भी अभियुक्त द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना मलिहाबाद पर तत्काल मु0अ0सं0-97/26 धारा 103 (1)/109 (1) बीएनएस बनाम नन्हक्के कश्यप पुत्र स्व० रामस्वरूप निवासी ग्राम ढेडेमऊ थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ पंजीकृत किया गया।विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त नन्हक्के कश्यप पुत्र स्व० रामस्वरूप निवासी ग्राम ढेढेमऊ थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ को समदा तालाब कस्वा मलिहाबाद के पास से समय करीब 19:30 बजे गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लोहे की पाइप ग्राम ढेढेमऊ में उमेश रावत के घर के पास तालाब किनारे छिपाया गया था आलाकत्ल लोहे की पाइप अभियुक्त उपरोक्त की निशांदेही पर ग्राम डेढेमऊ में उमेश रावत के घर के पास तालाब किनारे से बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वह दिनांक 11.05.2026 को प्रातः शराब खरीदने हेतु ग्राम ढेढेमऊ स्थित देशी शराब ठेके पर गया था, जहां ठेका बंद होने की बात को लेकर सेल्समैन अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिकू जायसवाल से विवाद हो गया। इसी बात से आक्रोशित होकर अभियुक्त द्वारा पास में पड़ी लोहे की पाइप से अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल के सिर पर कई वार किये गये, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।बीच-बचाव करने आये रज्जन लाल को भी अभियुक्त द्वारा लोहे की पाइप से मारपीट कर घायल घटना के बाद अभियुक्त द्वारा आलाकत्ल लोहे की पाइप को तालाब किनारे छिपा दिया गया था, -मु0अ0सं0-97/26 धारा 103 (1)/109(1)/238 बीएनएस थाना मलिहाबाद कमिश्नरेट लखन 04-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसाय नन्हक्के कश्यप पुत्र स्व०) रामस्वरूप निवासी ग्रा मलिहाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष (मजदूरी-व्यवसाय)