लखनऊ कमिश्नरेट थाना सआदतगंजचोरी की घटना का सफल अनावरण 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण, नगदी व मोबाइल (कीमत करीब 03 लाख 50 हजार बरामद किया
लखनऊ कमिश्नरेट थाना सआदतगंजचोरी की घटना का सफल अनावरण 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण, नगदी व मोबाइल (कीमत करीब 03 लाख 50 हजार बरामद किया
लखनऊ कमिश्नरेट थाना सआदतगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का किया सफल अनावरण दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नगदी व मोबाइल फोन बरामद बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 03 लाख 50 हजार रुपये बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम सर्विलांस टीम पश्चिमी जोन की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद जमाल के विरुद्ध चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज पुलिस आयुक्त श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी तथा सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सआदतगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम पश्चिमी जोन द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 11.05.2026 को थाना सआदतगंज पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-97/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगणइमरान पुत्र इदरीश निवासी शाहगंज तकिया थाना चौक लखनऊ (हाल पता- वजीरबाग, सआदतगंज) मोहम्मद जमाल पुत्र मो0 फिरोज निवासी बीबीगंज थाना सआदतगंज लखनऊ (हाल पता- सोना भट्टा थाना ठाकुरगंज) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। 10.05.2026 को वादी श्री मुजीब पुत्र जाहिद अली निवासी 433/208 रामनगर कैम्पवेल रोड बालागंज थाना सआदतगंज लखनऊ द्वारा सूचना दी गयी कि उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर थाना सआदतगंज पर मु0अ0सं0-97/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 10.05.2026 की भोर में रामनगर क्षेत्र स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा चोरी किये गये माल को बेचने की तैयारी कर रहे थे।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्तों का कार्य करने का तरीका पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनसान एवं बंद मकानों की रेकी कर रात्रि अथवा भोर के समय ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किये गये सामान को आपस में बांटकर बेचकर अपने शौक एवं खर्च पूरे करते थे।04.बरामदगी का विवरण:01-नगद रुपये ₹23,700/- 02-सफेद धातु के आभूषण 04 जोड़ी पायल व 01 चैन (कुल वजन 238 ग्राम) 03-पीली धातु के आभूषण – 01 लाकेट व मंगलसूत्र (कुल वजन 14.57 ग्राम) 04-03 अदद मोबाइल फोन (रेडमी, इनफिनिक्स, रियलमी कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹3,50,000/- मु0अ0सं0 97/2026 धारा 305/331(4)/317(2) BNS थाना सआदतगंज लखनऊ.इमरान पुत्र इदरीश, निवासी- शाहगंज तकिया, थाना चौक, लखनऊ (हाल पता- वजीरबाग, सआदतगंज) उम्र करीब 30 वर्ष मोहम्मद जमाल पुत्र मो0 फिरोज, निवासी- बीबीगंज, थाना सआदतगंज, लखनऊ (हाल पता- सोना भट्टा, थाना ठाकुरगंज) उम्र करीब 28 वर्ष आपराधिक इतिहासः-अभियुक्त मोहम्मद जमाल के विरुद्ध थाना ठाकुरगंज एवं अन्य थानों में चोरी एवं चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिससे उसका शातिर अपराधी होना प्रकाश में आया है।मु0अ0सं0 370/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना पारा लखनऊमु0अ0सं0 245/19 धारा 380/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 338/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 348/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 645/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 646/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 771/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 838/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 25/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 53/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 210/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ मु0अ0सं0 97/2026 धारा 305/331(4)/317(2) BNS थाना सआदतगंज लखनऊ
