लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट/थाना- महिगवां,चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित किया गया

 लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट/थाना- महिगवां,चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित किया गया 


25.05.2026 को वादी मुकदमा श्री गिरीश कुमार पुत्र स्व० मथुराप्रसाद निवासी ग्राम खरगपुर जागीर थाना जानकीपुरम लखनऊ द्वारा थाना महिगवां पर तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 24/25.05.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम बराखेमपुर स्थित उनके खेत से 01 अदद सबमर्सिबल स्टार्टर मशीन, 01 अदद झटका मशीन (फेंस गार्ड) एवं लगभग 100 फीट प्लास्टिक पाइप चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महिगवां पर मु०अ०सं० 63/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अमित सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 26.05.2026 को थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा पहाड़पुर चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोर पहाड़पुर से संसारपुर रोड पर मवईकला मोड़ से लगभग 300 मीटर पहले आम के बाग में चोरी के सामान एवं मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में प्रथम अभियुक्त ने अपना नाम सत्यम सिंह पुत्र अजीत सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम बराखेमपुर थाना महिगवां लखनऊ तथा दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम हिमांशु पुत्र स्व० बृजपाल सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम बराखेमपुर थाना महिगवां लखनऊ बताया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गया सामान घास के बीच छिपाकर रखा होना बताया गया, जिस पर अभियुक्तगण की निशानदेही पर एक पल्ली में बंधा चोरी गया माल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।अभियुक्तगण को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं अभिरक्षा की कार्यवाही के दौरान मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में आवश्यक जांच एवं तलाशगस्ती की कार्यवाही प्रचलित है। मु0अ0सं0 63/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना महिगवां, लखनऊसत्यम सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम बराखेमपुर थाना महिगवां लखनऊ, उम्र करीब 24 वर्ष (व्यवसाय- मजदूरी)हिमांशु पुत्र स्व० बृजपाल सिंह निवासी ग्राम बराखेमपुर थाना महिगवां लखनऊ, उम्र करीब 19 वर्ष