लखनऊ की सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोवाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0) पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये।जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये।बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारीहे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरीहे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरीका0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी