पुलिस कमिश्नरे/ थाना-मड़ियांव,थाना मडियांव की प्लिस टीम द्वारा चोरी की 11 अदद मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गीरफतार किया गया
पुलिस कमिश्नरे/ थाना-मड़ियांव,थाना मडियांव की प्लिस टीम द्वारा चोरी की 11 अदद मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गीरफतार किया गया
थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।बरामद वाहनों के सम्बन्ध में थाना मड़ियांव, अलीगंज एवं विकासनगर में अभियोग पंजीकृत।अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, धोखाधड़ी एवं गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।वाहन चोरी कर सस्ते दामों पर बेचकर अपने शौक पूरे करता था अभियुक्त।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से ।। अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद,थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है 27.05.2026 को थाना मड़ियांव पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित/वारंटी में सेक्टर-'Q' तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो थाना मड़ियांव एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, इस समय सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव पुल के नीचे सुलभ शौचालय के पास चोरी के वाहनों के साथ मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गयी तथा अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित जायसवाल पुत्र स्व० अमरनाथ जायसवाल निवासी झोपड़ पट्टी डालीगंज क्रासिंग थाना हसनगंज जनपद लखनऊ, उम्र करीब 40 वर्ष बताया।तलाशी एवं पूछताछ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की कुल 11 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई। बरामद वाहनों के सम्बन्ध में थाना मड़ियांव के मु0अ0सं0-0220/2026, 0237/2026, 0248/2026, थाना अलीगंज के मु0अ0सं0-0086/2026 तथा थाना विकासनगर के मु0अ0सं0-0092/2026 में अभियोग पंजीकृत होना पाया गया।बरामदगी के आधार पर थाना मड़ियांव पर मु0अ0सं0-252/2026 धारा 317 (2)/317 (4) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को उसके द्वारा कारित अपराध एवं धाराओं से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है। अपराध करने का तरीका Modus Operandiगिरफ्तार अभियुक्त द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच दिया जाता था तथा उससे प्राप्त धनराशि से अपने शौक पूरे किये जा. सुमित जायसवाल पुत्र स्व० अमरनाथ जायसवाल उम्र करीब 40 वर्षनिवासी- झोपड़ पट्टी डालीगंज क्रासिंग थाना हसनगंज जनपद लखनऊ-आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुमित याजनसवाल उपरोक्त. मु0अ0सं0 100/2018 धारा 420 भादवि थाना हसनगंज जनपद लखनऊ. मु0अ0सं0 145/2018 धारा 379/411 भादवि थाना हसनगंज जनपद लखनऊ. मु0अ0सं0 586/2018 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना हसनगंज जनपद लखनऊमु0अ0सं0 646/2016 धारा 379/411/420 भादवि थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ. मु0अ0सं0-0220/2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊ मु0अ0सं0 0237/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना मड़ियांव जनपद लखनऊमु0अ0सं0 0248/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊmrozin 0086/2026 202/3) बीएनएम थाना अलीगंज जनपत लाखन. मु0अ0सं0 0092/2026 धारा 303(2) चीएनएस थाना विकासनगर जनपद लखनऊ,हीरो ग्लैमर बारण काला व लाल HR02AF9028

