मीडिया अपडेट थाना बाजारखाला थाना बाजारखाला क्षेत्रान्तर्गत अग्रसेन पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के सम्बन्ध में।आज दिनांक 12.05.2026 को थाना बाज़ारखाला को सूचना दी गई कि अग्रसेन पार्क में एक व्यक्ति गंभीर चोटिल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही  पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।मौके पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 35 वर्ष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसके सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया उक्त चोट किसी भारी लकड़ी अथवा कठोर वस्तु से लगना प्रतीत हो रही है।घटनास्थल के आसपास लगे *सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें दो व्यक्ति एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर पार्क के अंदर जाते दिखाई दिए। कुछ समय बाद उनमें से एक व्यक्ति लकड़ी का डंडा लेकर पुनः पार्क में जाता तथा थोड़ी देर बाद तेजी से बाहर निकलता दिखाई दिया।प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी पहचान पिंटू पुत्र रामदुलारे निवासी मोतीझील थाना बाजारखाला,लखनऊ के रूप में हुई है।संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विभिन्न टीमों को लगाया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।घटना की सूचना पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी एवं सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन हेतु  फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। मृतक की शिनाख्त कराने हेतु आसपास के थानों एवं अन्य माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।