आज दिनांक 17.05.2026 स्थान: नूतन योग केंद्र, केशव नगर सेक्टर-2, लखनऊ बाल महिला सेवा संगठन की महासभा बैठक संपन्न, श्रीमती ममता त्रिपाठी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित लखनऊ। दिनांक 17 मई 2026, शनिवार को संध्याकालीन बेला में नूतन योग केंद्र, केशव नगर सेक्टर-2, लखनऊ के प्रांगण में बाल महिला सेवा संगठन की महासभा बैठक का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 के लिए संगठन के अध्यक्ष पद का निर्वाचन था। कार्यवाहक अध्यक्ष होने के नाते मंच संचालन एवं कार्यक्रम के शुभारंभ का दायित्व मुझे सौंपा गया, जिसे संगठन के सक्रिय सदस्यों के पूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ: सर्वप्रथम सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री बी.एम. उपाध्याय, श्री सी.एल. शर्मा, श्री के.बी. त्रिपाठी, श्री विजय शंकर निगम एवं श्री हसनाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। सम्मान समारोह: तत्पश्चात मंच पर आसीन श्रीमती ममता त्रिपाठी द्वारा सभी वरिष्ठजनों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में मुझे भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि महासभा में उपस्थित सभी 189 सक्रिय महिला एवं पुरुष सदस्यों को बारी-बारी से नाम बुलाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्रांगण में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: रंगारंग कार्यक्रमों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। श्री मोहम्मद नबी, श्रीमती दलजीत कौर, श्रीमती प्रियंका बाजपेई, श्रीमती राधा राठौर, श्री अजय सक्सेना, सुश्री ईशा कौर, श्रीमती चांदनी कश्यप, सुश्री शिवानी रावत, श्रीमती राधा सिंह एवं श्रीमती गुड़िया सिंह आदि कलाकारों ने मनमोहक गीत-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का उत्साह दोगुना कर दिया। दोहरी खुशी का अवसर: सौभाग्य से इसी दिन श्रीमती ममता त्रिपाठी को लगातार चौथी बार 4 वर्षों के लिए बाल महिला सेवा संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही 17 मई को श्रीमती ममता त्रिपाठी का जन्मदिवस होने के कारण कार्यक्रम में दोहरे उत्साह का वातावरण बन गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से हर्षपूर्वक बधाई देकर पूरे प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। विशिष्ट अतिथियों का सम्मान: कार्यक्रम के मध्य में सुश्री पूजा शुक्ला, प्रभारी उत्तर विधानसभा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी के आगमन पर श्रीमती ममता त्रिपाठी द्वारा उनका अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात सुश्री पूजा शुक्ला जी का उद्बोधन हुआ। इसके बाद सभी की उपस्थिति में केक काटने की रस्म पूरी कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में श्री सी.एल. शर्मा, श्री के.बी. त्रिपाठी, श्री बी.एन. गुप्ता, श्री विजय शंकर निगम, श्री हसनाथ वर्मा, श्री रूपेंद्र उपाध्याय महासचिव, श्री आशीष बाजपेई संवाददाता, श्री अखिलेश अवस्थी, श्री धर्मेंद्र तिवारी, श्री पी.एन. मिश्रा, श्री सर्वेश कुमार वर्मा, श्री सियाराम यादव, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री अमित शुक्ला, श्री शिवेंद्र मिश्रा, श्रीमती सुनीता निगम, डॉ. ए.पी. मिश्रा, श्रीमती डॉ. मिश्रा, श्री मती कुमुद पाण्डेय,सुश्री मुस्कान त्रिपाठी,श्री आनंद त्रिपाठी,श्री अमित तिवारी, मोहम्मद नासिर, श्री के मंडल, श्रीमती कविता मंडल, श्री उदय यादव,श्री आरजू श्रीवास्तव मड़ियांव की पूरी टीम,श्रीमती प्रियंका बाजपेई, मोहम्मद इरफान, श्री/श्रीमती वागीश, श्री मोनू गोयल, श्री अवनीश अवस्थी, श्रीमती रजनी, श्री राजेश सिंह, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री मुरली वर्मा, श्री राजीव तिवारी, श्री संजय कश्यप, श्री बी पी एस तोमर, पूनम जायसवाल, डॉ विशाल, डॉ राजकुमार पाल, आशा मौर्य, डॉ शिवानी, श्री चंद्रशेखर सिंह, श्री संतोष गुप्ता,डॉ. बिलाल, श्री सुधीर कुमार मौर्य महासचिव समाजवादी पार्टी, श्री सूरज वर्मा सहित उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। श्री दिलीप कुमार जायसवाल, स्वामी नूतन योग केंद्र ने प्रांगण की सुविधा उपलब्ध कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। बाल महिला सेवा संगठन उनके इस योगदान के लिए सदैव आभारी रहेगा।श्रीमती गुड़िया सिंह के नेतृत्व में दुर्गा मां अध्यक्ष की पूरी टीम, मोहम्मद नासिर के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम, श्री राम विलास शर्मा एवं श्री आर.एस. गुप्ता के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा की पूरी टीम सहित संगठन के सभी वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण घोषणाएं अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता त्रिपाठी ने श्री पुष्पेंद्र शुक्ला, श्री अंजनी शर्मा एवं श्री रूपेंद्र उपाध्याय को महासचिव पद पर तथा राकेश कुमार पाण्डेय को प्रमुख महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शेष कार्यकारिणी एवं पदों की घोषणा एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी। समापन: अंत में अध्यक्ष श्रीमती ममता त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उत्तम भोजन व्यवस्था के साथ सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। सभी सदस्यों ने प्रारंभ से अंत तक गरिमापूर्ण सहभागिता निभाई, जिसके लिए संगठन सदैव आभारी रहेगा। भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा है। बाल महिला सेवा संगठन जिंदाबाद! जिंदाबाद! भवदीय राकेश कुमार
पाण्डेयप्रमुख महासचिव_ बाल महिला सेवा संगठन, लखनऊ_प्रदेश महासचिव, ब्राह्मण परिवार लखनऊ भारत।


































