लखनऊ मडियांव पुलिस टीम द्वारा लूट, धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के अभियोग में वांछित/इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से महिन्द्रा BE-6 इलेक्ट्रिक SUV वाहन सीज वांछित अभियुक्त पर था 10000/- रूपये का इनाम।आवेदक श्री आनन्द कुमार वर्मा पुत्र स्व0 खरेलाल वर्मा निवासी म0नं0 2/444 सेक्टर ओ मानसरोवर योजना एलडीए कालोनी कानपुर रोड आशियाना लखनऊ द्वारा थाना आशियाना पर मु0अ0सं0 365/24 धारा 392/325/342/506 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया था। घटनास्थल थाना मडियांव लखनऊ से सम्बन्धित होने के कारण श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय अपराध एवं मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार मुकदमा उपरोक्त थाना आशियाना से स्थानान्तरित होकर थाना मडियांव पर मु0अ0सं0 673/24 धारा 392/325/342/506 भादवि0 व 66 डी0 आईटी एक्ट बनाम 06 व्यक्ति नाम पता अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार सं0 यूपी 32 एम0एन0 3268 के विरुद्ध पंजीकृत किया गया दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में हिमांशु मिश्रा पुत्र स्व0 विमलेश मिश्रा निवासी राघव के मकान में किराये पर म0न0 616/102 बसंतविहार कालोनी थाना मडियांव जनपद लखनऊ स्थायी पता भरावन चौराहा के पास मुन्ना स्वीटहाउस के बगल में थाना अतरौली जनपद हरदोई उम्र करीब 25 वर्ष व अन्य का नाम प्रकाश में आया 23.05.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित/इनामिया अभि0 हिमांशु मिश्रा में भिठौली तिराहे पर मौजूद थी। जरिए मूखविरखास सूचना प्राप्त हुई कि वाँछित/इनामिया अभियुक्त हिमांशु मिश्रा को आप तलाश रहे है वह इस समय आईआईएम तिराहे के पास अजीजनगर में वाहन नं0 UP32RR0478 के साथ खडा है।मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हिमांशु मिश्रा पुत्र स्व0 विमलेश मिश्रा निवासी राघव के मकान में किराये पर म0न0 616/102 बसंतविहार कालोनी थाना मडियांव जनपद लखनऊ स्थायी पता भरावन चौराहा के पास मुन्ना स्वीटहाउस के बगल में थाना अतरौली जनपद हरदोई उम्र करीब 25 वर्ष बताया
पकड़े गये व्यक्ति को उसके द्वारा कारित जुर्म मु0अ0सं0 673/24 जुर्म धारा 3394/325/342/506/420/467/468/120बी भादवि व 66 डी आईटी एक्ट थाना मडियांव जनपद लखनऊ से अवगत कराते हुए दिनांक 23/05/2026 समय करीब 19.25 बजे हिरासत पुलिस लिया गया तथा वाहन महिन्द्रा BE 6 ELECTROC SUV UP32RR0478 के कागजात न दिखाने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। दौराने गिरफ्तारी/निगरानी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तो के साथ मिलकर वादी मुकदमा को मकान में बन्द रखना तथा उसके रूपये आनलाइन स्थानान्तरित अन्य खातो में ट्रांसफर कर लेना एवं मोबाइल छीन लेना। हिमांशु मिश्रा पुत्र स्व0 विमलेश मिश्रा निवासी राघव के मकान में किराये पर म0न0 616/102 बसंतविहार कालोनी थाना मडियांव जनपद लखनऊ स्थायी पता भरावन चौराहा के पास मुन्ना स्वीटहाउस के बगल में थाना अतरौली जनपद हरदोई उम्र करीब 25 वर्ष
