लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बक्शी का तालाब पुलिस द्वारा भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बक्शी का तालाब पुलिस द्वारा भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना बीकेटी पुलिस द्वारा अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से भारतीय पहचान पत्र एवं पासपोर्ट प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा किसान पथ स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तारी की गई।अभियुक्त के कब्जे से आधार कार्ड, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 183/2026 पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है दिनांक 16.05.2026 को वादी उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना बीकेटी, लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अरूप बख्शी पुत्र खोकेन बख्शी, मूल निवासी देवभोग जिला नरैल, बांग्लादेश, वर्तमान में भारत में अवैध रूप से निवास कर रहा है तथा कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से भारतीय मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर लिया है।उक्त सूचना के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादवि एवं 14(ग) विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 पंजीकृत किया गया।जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा बीकेटी क्षेत्र में एक छोटी क्लीनिक/दुकान संचालित कर लोगों को दवा एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा था। अभियुक्त स्वयं को भारतीय नागरिक दर्शाते हुए कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से भारतीय मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर भारत में रह रहा था विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अरूप बख्शी पुत्र खोकेन बख्शी को दिनांक 20.05.2026 को समय करीब 02:10 बजे विपश्यना ध्यान केंद्र फ्लाईओवर के नीचे किसान पथ, थाना बीकेटी क्षेत्र से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा भारत में अवैध रूप से निवास करने तथा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भारतीय पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त द्वारा बीकेटी क्षेत्र में क्लीनिकनुमा दुकान संचालित कर लोगों को दवा देने की बात भी स्वीकार की गई।03-पंजीकृत अभियोग का विवरण-*मु0अ0सं0 183/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 14(ग) विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 थाना बीकेटी, कमिश्नरेट लखनऊ। बख्शी पुत्र खोकेन बख्शी, उम्र – करीब 37 वर्ष मूल निवासी – देवभोग जिला नरैल, बांग्लादेश*हाल पता मूसानगर अस्ति रोड थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ व्यवसाय चिकित्सक05-बरामदगी एक अदद आधार कार्ड300/- रुपये नकदएक अदद मोबाइल फोन (ओप्पो कम्पनी)
