लखनऊ कमिश्नरेट/थाना- बी० के०टी, लखनऊ थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा) नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाकर शादी करने वाला एक अभियुक्ता को भेजा सलाखों के पीछे

लखनऊ कमिश्नरेट/थाना- बी० के०टी, लखनऊ थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा) नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाकर शादी करने वाला एक अभियुक्ता को भेजा सलाखों के पीछे



 दिनांक 01.11.2025 को वादी पक्ष की तहरीर पर अभियोग (मु0अ0सं0 461/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस अंतर्गत वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ शादी करने के संबंध में थाना बीकेटी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।दिनांक 06.05.2026 की पीडिता की बरामदगी कर थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय रूप से तलाश करते हुए आज दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को शिवपुरी-कठवारा मार्ग पर रणबाबा के पास पुलिया से पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विपिन पाल उर्फ नितिन पुत्र सुदर्शन पाल निवासी ग्राम पियरी पोस्ट बिहट थाना रामकोट जनपद सीतापुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया।अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त में वांछित होने के कारण नियमानुसार समय करीब 09:23 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी के दौरान अभियुक्त के पास से शादी का प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ एवं शादी सम्बन्धित फोटो बरामद हुई। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की माफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार करते हुए बयान अंकित कराया गया ।मु0अ0सं0 461/2025 धारा 137 (2)/87 बीएनएस थाना बीकेटी लखनऊ थाना बीकेटी, लखनऊ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसायविपिन पाल उर्फ नितिन पुत्र सुदर्शन पाल निवासी ग्राम पियरी पोस्ट बिहट थाना रामकोट जनपद सीतापुर, उम्र करीब 22 वर्ष। (व्यवसाय-ई रिक्शा चलाता है)