एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में कार्य कर रहे अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया बड़े मंगल के शुभ अवसर पर अलीगंज नया हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल बना रहा*श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया एसीपी शशि प्रकाश मिश्रा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिएमंदिर परिसर, पार्किंग स्थल और *आसपास के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहाभीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की
