लखनऊ थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्यारोपी वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्यारोपी वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।












थाना मलिहाबाद पर दिनांक 25.05.2026 को वादी श्री जोगेन्द्र पुत्र स्व० चुन्नीलाल निवासी ग्राम तिलसुवा थाना मलिहाबाद लखनऊ द्वारा सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री रूपांशी यादव की शादी दिनांक 18.04.2025 को सुधीर यादव पुत्र स्व० श्रीपाल निवासी ग्राम भुलभुलाखेड़ा थाना मलिहाबाद लखनऊ के साथ हुई थी। शादी के बाद से अभियुक्त सुधीर यादव एवं उसके परिवारजन द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर मृतका को लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा कई बार मारपीट भी की गयी थी। दिनांक 24/25.05.2026 की मध्य रात्रि में मृतका रूपांशी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मलिहाबाद पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम सुधीर यादव व अन्य पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 27.05.2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुधीर यादव उर्फ अवधेश कुमार पुत्र स्व० श्रीपाल निवासी ग्राम भुलभुलाखेड़ा थाना मलिहाबाद लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम भुलभुलाखेड़ा से पहले रजवाहे की पटरी से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी हैअभियुक्त सुधीर यादव उर्फ अवधेश कुमार द्वारा पूछताछ पर जुर्म से इंकार किया गया तथा अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना बताया गयामु0अ0सं0-111/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना मलिहाबाद कमिश्नरेट -सुधीर यादव उर्फ अवधेश कुमार पुत्र स्व० श्रीपाल निवासी ग्राम भुलभुलाखेड़ा थाना मलिहाबाद लखनऊ उम्र करीब27 वर्ष (व्यवसाय-खेती किसानी-घरेलू कामकाज