मोहनलाल गंज पुलिस की सतर्कता से दो शातिर जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे शातिर अपराधियो एवं फरारशुदा अपराधियों की गिरफ्तारी के शतत अभियान के क्रम में दक्षिणी जोन की पुलिस टीम को मिली कामयाबी थाना प्रभारी मोहनलाल गंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दो शातिर जिला बदर अपराधी गिरफ्तार।
मोहनलालगंज पुलिस को सूत्रों के द्वारा जानकारी मिली की सारिक खान और मोहित कुमार निवासीगण थाना स्थानीय जिन्हें शातिर अपराधी घोषित कर माननीय न्यायालय ने इनके खिलाफ जा बदर का आदेश जारी किया था जिलाबदर आदेश के समय के पूर्ण होने से पूर्व ही उपरोक्त आरोपित अपने घर जो कि थाना स्थानीय के अंतर्गत आता है चोरी छुपे आते जाते है जिन्हें पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना स्थानीय पर कई गम्भीर मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
