आम जनता को आरोबी निर्माण से पूर्व उनकी सहुलियतो का ध्यान रखकर किया जाय कार्य - किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा

आम जनता को आरोबी निर्माण से पूर्व उनकी सहुलियतो का ध्यान रखकर किया जाय कार्य - किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा



सोनभद्र  । किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से तीन सूत्रिय मांग को लेकर मिला। जिसमें पहला रेलवे क्रासिग पर बन रहे आरोबी से होने वाली समस्याएं जो वहां के निवासियों की हैं उस पर ध्यान आकृष्ट कराया व लगभग छः लाख लोगों के लिए उक्त रास्ता लाईफ लाईन है।

 इस पर मोर्चा संयोजक ने सुझाव दिया कि बिहार, खलियारी, रामगढ़, पन्नूगन्ज से आने वाली छोटी गाड़ी बाईक को चतरा से धधरौल बांध होते हुए मुख्यालय से जोड़ा जाय तथा मुख्यालय से वापस जाने वालो को चुर्क सिल्थरी से सजौर नहर की पटरी से पन्नूगन्ज - खलियारी मार्ग पर जोड़ा जाय तथा बड़ी गाड़ियों को बेलखुरी, तिवारीपुर से मधुपुर, वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से जोड़ा जाय साथ ही पर्यावरण हेतु मोर्चा संयोजक ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत से फलदार वृक्ष लगवाए जाय। जनपद का पर्यावरणी वातावरण आम, अमरुद, आंवला व कटहल के पेड़ के लिए अनुकुल है साथ ही मोर्चा संयोजक ने जल संचय को लेकर एक बड़ा सुझाव दिया।

 यदि तालाबों का गहरी करण मशीनों द्वारा दो से ढाई मीटर कर दिया जाय तो पेय जल संकट जनपद से दूर होगा आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुधन बिन्द, विजय बिन्द, शुव बिन्द, संजय बियार, सत्यम पाण्डेय, सूरज चौधरी, धीरज कनौजिया व विन्दू प्रसाद खरवार और मुखलाल चेरो उपस्थित रहे।