राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इस सड़क परियोजना का निरीक्षण किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित सरकार के कई मंत्री निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
फरीदाबाद । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह लेन एक्सेस कंट्रोल डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी एक्सप्रेस वे ( एनएच 148 एनएच) का किया निरीक्षण। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा को लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सहित केंद्र व दिल्ली सरकार के कई मंत्री निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
फरीदाबाद के स्थानीय लोगों ने जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का कट खुलवाने की मांग स्वीकार करने के लिए केंद्रीय मंत्री का जताया आभार केंद्रीय मंत्री मंगलवार की दोपहर दिल्ली के महारानी बाग से फरीदाबाद के सेक्टर 65 स्थित बाईपास पर जेवर एयरपोर्ट के कनेक्टिंग पॉइंट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस परियोजना का निर्माण अपने अंतिम चरण पर है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इस सड़क परियोजना का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर तथा हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा भी साथ रहे। केंद्रीय मंत्री के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय मंत्री रामवीर सिहं बिधूड़ी, दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब वर्मा मौजूद रहे

