अधिवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा ने कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भरा नामांकन, अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ, प्रयागराज के आगामी चुनाव के अंतर्गत कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा ने 22 मई को विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों की गरिमामयी मौजूदगी रही। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नामांकन के बाद अधिवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संघ के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने साथियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचित होने पर वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे और समाधान के लिए निष्ठा से काम करेंगे। बार की एकता, संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सिद्धार्थ मिश्रा ने पारदर्शिता, संवाद और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, प्रताप नारायण मिश्रा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, मोइनुद्दीन, अनुराग पाण्डेय, श्याम सिंह, सत्यार्थ मिश्र, पंकज पाण्डेय, कु. विरेन्द्र पाण्डेय, संदीप केसरी, अजय सिंह, दशरथ गुप्ता, रोशन लाल पटेल, उबेद भाई, श्याम मिश्रा, ममता जी, वंदना मिश्रा, डीडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने सिद्धार्थ मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। समर्थकों ने कहा कि सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
