उगहनी पंचायत सरकार भवन में आज सहयोग शिविर आयोजित












चेनारी ।  उगहनी पंचायत सरकार भवन में आज सहयोग शिविर आयोजित जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु स्थानीय प्रशासन पूरी तरह दिखी तत्पर।

 बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सबका सम्मान – जीवन आसान” संकल्प के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से रोहतास जिले की चेनारी प्रखंड अंतर्गत उगहनी पंचायत में आज दिनांक 19 मई 2026 को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अंचल अधिकारी पूजा शर्मा, बीपीआरओ ओमप्रकाश आदि अधिकारी सहित सभी विभाग के कर्मी भाग लिया। अभी सहयोग शिविर चल रहा है।