लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा वादी के पिता की जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद धारदार बांका बरामद-
 31.05.2026 को वादी श्री संतोष कुमार पुत्र श्री चंद्रपाल निवासी ग्राम अकड़ा गुलालपुर परगना महोना थाना महिगवां, लखनऊ द्वारा थाना हाजा पर एक किता तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता चंद्रपाल को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार, बांका कांता आदि मार देना जिससे पिता को गंभीर चोट आ जाने तथा अन्य परिजनो के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु. अ. सं. 67/2026 धारा 109(1), 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। 03.06.2026 को थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज कुमार गौतम पुत्र कमलेश निवासी ग्राम अकड़ा मजरा गुलालपुर थाना महिगवां लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष को अभियुक्त के घर ग्रा० अकड़ा गुलालपुर से मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा० न्यायालय किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद धारदार बांका बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तारी एवं अभिरक्षा की कार्यवाही के दौरान मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंकज कुमार गौतम पुत्र कमलेश निवासी ग्राम अकड़ा मजरा गुलालपुर, थाना महिगवां, लखनऊ, उम्र करीब 20 वर्ष-मु0अ0सं0 67/2026 धारा 109 (1)/351(3)/352 बीएनएस व 4/25 आर्म एक्ट थाना महिगवां लखनऊ।
आला कत्ल 01 अदद धारदार बांका।
थानाध्यक्ष  राधे श्याम मौर्या



टीम संचालक
 उ0नि0 श्तीश सिंह
 30नि0 गौरी शंकर यादव
 हे0का0 अंनिगपाल