लखनऊ कमिश्नरेट/थाना-महिगवांथाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण तथा थाना महिगवां पुलिस द्वारा दिनांक 29.06.2026 को मु0अ0सं0 129/2025 धारा 105/115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस एवं 3(1) (द), 3(1) (घ), 3(2) (5) एससी/एसटी एक्ट, थाना महिगवां, कमिश्नरेट लखनऊ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र जमुना प्रसाद रावत निवासी ग्राम खंतारी, थाना महिगवां, लखनऊ, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।उक्त वांछित अभियुक्त विगत एक वर्ष से पुलिस से बचकर भाग रहा था जिसके सम्बन्ध में मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली कि अभियुक्त सुभाष अपने गांव के बाहर बाबा की कुटिया के पास मवई कला रोड पर खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त वांछित अभियुक्त मौके पर पहुंचकर कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसके विरुद्ध थाना महिगवां में मुकदमा पंजीकृत होने के कारण वहगिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।अभियुक्त द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एकराय होकर रात्रि में वादी के घर पहुंचे अपने साथ लाये लाठी-डण्डों से वादी के पिता मुन्नूलाल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर चोटें पहुंचाई तथा बीच-बचाव करने पर वादी, उसके भाई एवं बहन के साथ भी मारपीट की। घटना के उपरान्त अभियुक्तगण पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।सुभाष पुत्र जमुना प्रसाद रावत निवासीः ग्राम खंतारी, थाना महिगवां, लखनऊ उम्र: लगभग 19 वर्षमु0अ0सं0 129/2025 धारा 105/115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस, थाना महिगवां, लखनऊ।