थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे एनबीडब्ल्यु, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों व सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग व अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं पूर्व में घटित घटनाओं का अनावरण किये जाने तथा अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेशों-निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) महोदय लखनऊ के आदेश के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) के सफल निर्देशन में तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद जनपद लखनऊ के कुशल नेतृत्व में वारण्टी 01. अमर सिंह पुत्र प्यारे निवासी पत्थरकट रहीमाबाद थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी व माननीय न्यायालय ADJ-08 महोदय जनपद लखनऊ द्वारा निर्गत वाद सं0-757/18, अ0सं0 35/18 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0 थाना मलिहाबाद तारीख पेशी 04.07.2026 तथा माननीय न्यायालय ADJ-08 महोदय जनपद लखनऊ द्वारा निर्गत वाद सं0-766/18, अ0सं0 39/18 धारा 380/411/457/413 भा०द०वि० थाना मलिहाबाद तारीख पेशी 04.07.2026 से अवगत कराते हुए बाजाफ्ता बाकायदा हिरासत पुलिस में लिया।दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया व हमराहियान से पालन करवाया गया। दौराने कार्य सरकार कुशलता रही। वारण्टी उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।अमर सिंह पुत्र प्यारे निवासी पत्थरकट रहीमाबाद थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष
