लखनऊ कमिश्नरेट थाना मडियांव की पुलिस टीम चाकू से हमला करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना मडियांव की पुलिस टीम चाकू से हमला करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


अभियुक्त के कब्जे से चाकू बरामद 28.06.2026 आवेदक श्री ओमप्रकाश पुत्र नन्हा पाल निवासी भरत नगर थाना मड़ियांव लखनऊ मूल निवासी ग्राम परसहिया थाना इटौंजा लखनऊ द्वारा बावत आरोपी द्वारा वादी के बेटे सौरभ पाल पर चाकू से हमला करने जिसके कारण उसे काभी चोट आने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/26 धारा 118 (2) बीएनएस बनाम सुरज उर्फ नाटू के पंजीकृत किया गया।दिनांक 29.06.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल चौकी क्षेत्र नौबस्ता में मामूर थी। कि जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक दिन पहले गायत्रीनगर में बाबा की गुमटी के पास जिस लड़के ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल किया था वह लड़का इस समय मडियांव पुल के नीचे खड़े होकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम प्रांशु शुक्ला उर्फ सूरज उर्फ नाटू पुत्र रामबाबू शुक्ला निवासी पौंजा थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर हाल पता मुबारकपुर थाना सैरपुर लखनऊ उम्र 23 वर्ष बताया। जिसके कब्जे से मुकदमा उक्त की घटना से सम्बन्धित 01 अदद टूटी हुई चाकू बरामद हुई। पकड़े गये अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हिरासत हिरासत पुलिस में लिया गया।दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है।प्रियांशू शुक्ला उर्फ सूरज उर्फ नाटू पुत्र रामबाबू शुक्ला निवासी पतौंजा थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर हाल पता मुबारकपुर थाना सैरपुर लखनऊ उम्र 23 वर्ष व्यव्साय जोमेटो में काम करता था।