लखनऊ कमिश्नरेट थाना अलीगंज क्षेत्र में जान से मारने की नियत से धार दार हथियार से हमला करने वाले 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद पिस्टल अवैध 32 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद।थाना स्थानीय पर दिनांक 02.06.2026 को बादी श्री यशराज सिंह पुत्र श्री वलबन्त सिंह नि० सेक्टर बी थाना अलीगंज लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा मेरे साथ जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला करना मारपीट करना तथा गाली गलौज करना के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ जिसके आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 095/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109/351(2) बीएनएस थाना अलीगंज जनपद लखनऊ बनाम- 1. सलमान खान 2. सौरभ यादव 3. हेमन्त चर्मा 4. आकाश बाल्मीकी 5. रितिक सिंह 6. विशाल सिंह 7. अन्य अज्ञात 7-8 व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अनुज कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है। 03.06.2026 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन अभियुक्त की तलाश में मामूर होकर कपूरथला के पास मौजूद था कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कल नगर निगम सेक्टर बी पास यूनिवर्सिटी के लड़को के साथ हुई मारपीट से सम्बन्धित अभियुक्तगण एम०जी कालोनी सेक्टर सी रेलवे लाइन की तरफ से आ रहे बाइक सवार व्यक्तियों को रोका तो भागने का प्रयास किये, पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर दोनो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया।पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से भागने का कारण व नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम आकाश कुमार बाल्मीकी पुत्र प्रदीप बाल्मीकी नि0 636/15 प्रगति नगर तकरोही धाना इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 22 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम सलमान खान पुत्र समसुल हक हाल पता फ्लैट अमलतस इंक्लेव इस्माइल गंज सेक्टर 08 मूल पता ग्राम व पोस्ट बहादुर गंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष बताया। जो मुअ0सं0 095/2026 के वांछित है। तलाशी से अभियुक्त आकाश बाल्मीकी उपरोक्त के पास से 180/- रुपये बरामद हुए तथा दूसरे अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए।बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पकड़े गये व्यक्तियों को उनके द्वारा किये गये जुर्म धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109/351(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए समय करीब 23.34 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियक्त गण उपरोक्त के गाड़ी संख्या UP65CA3224 के बारे में पूछा गया तो अभि० सलमान ने बताया कि यह वाहन मेरे दोस्त निशांत सिंह की है जिसे धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया।