लखनऊ कमिश्नरेट थाना
 दुबग्गा पुलिस टीम द्वारा जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया  गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे से 01अदद अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है 26.06.2026 को वादी श्री सैफ खान पुत्र अबरार खान, निवासी ग्राम छंदोईया, थाना दुबग्गा, जनपद लखनऊ द्वारा थाना दुबग्गा पर लिखित तहरीर दी गई कि जमीनी विवाद के चलते विपक्षीगण एक राय होकर अवैध असलहों से लैस होकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। घटना के दौरान वादी एवं उसके मित्र अकरम बाल-बाल बच गए, जबकि फायरिंग से वादी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP-32 MX-6093, मकान की दीवार एवं गेट क्षतिग्रस्त हो गए। जाते समय अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुबग्गा पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/351(3)/ 352/324(4)/109(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 06 नामजद एवं 20-25 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया मयंक यादव पुत्र महिपाल यादव, उम्र लगभग 22 वर्ष।नवील पुत्र अकील, उम्र लगभग 18 वर्ष।को दिनांक 26.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पावर हाउस के पीछे सेक्टर-आई रोड के किनारे से समय प्रातः 07:11 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त मयंक यादव के कब्जे से 01 अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद हुई, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। विवेचना प्रचलित है।मयंक यादव पुत्र महिपाल यादव, निवासी दशहरी मोड़, निकट सेंट क्लेयर स्कूल, सिकरौरी, थाना दुबग्गा, लखनऊ। मूल निवासी- बुधड़िया, थाना काकोरी, जनपद लखनऊ। उम्र लगभग 22 वर्ष नवील पुत्र अकील, निवासी बेगरिया, थाना दुबग्गा, लखनऊ। हाल पता- राजा बिहार, सफेद मस्जिद के पीछे, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ। उम्र लगभग 18 वर्ष मु0अ0सं0 195/2026 धारा- 190/191(2)/191(3)/351(3)/352/324(4)/109(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना- दुबग्गा, कमिश्नरेट लखनऊ।मु0अ0सं0 151/2025, धारा 109(1)/3(5)/352 बीएनएस, थाना ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ1अदद अवैध .32 बोर पिस्टल उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना दुबग्गा, कमिश्नरेट लखनऊ उ0नि0 रामभवन सोनकर थाना दुबग्गा, कमिश्नरेट लखनऊ का0 सतीश चौहान थाना दुबग्गा, कमिश्नरेट लखनऊ का0 महेन्द्र यादव थाना दुबग्गा, कमिश्नरेट लखनऊ