लखनऊ कमिश्नरेट-इटौंजा पुलिस ने मोहर्रम पर्व के दौरान छज्जा गिरने जिससे 02 बच्चो की मृत्यु व 11 व्यक्तियो के घायल हो जाने की घटना से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को थाना इटौंजा प्लिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।












लखनऊ कमिश्नरेट-इटौंजा पुलिस ने मोहर्रम पर्व के दौरान छज्जा गिरने जिससे 02 बच्चो की मृत्यु व 11 व्यक्तियो के घायल हो जाने की घटना से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को थाना इटौंजा प्लिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।


मोहर्रम पर्व के दौरान छज्जा गिरने की घटना में थाना इटौंजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।2 बच्चों की मृत्यु एवं 11 व्यक्तियों के घायल होने के मामले में 02 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कृत्य के संबंध में पंजीकृत अभियोग में हुई गिरफ्तारी।घटना के प्रत्येक पहलू की गहन विवेचना जारी, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित 27.06.2026 को थाना इटौंजा पर वादी मुकदमा श्री इमरान पुत्र साजिद, निवासी वार्ड नं०-06, काजीटोला, कस्बा महोना, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर विपक्षीगण अपने मकान के सामने न बैठकर मकान के छज्जे पर बैठकर श्रद्धालुओं/राहगीरों को कोल्ड ड्रिंक एवं बिस्किट वितरित कर रहे थे। इसी दौरान अत्यधिक भार पड़ने के कारण छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।उक्त दुर्घटना में 02 बच्चों की दुःखद मृत्यु हो गई तथा 11 अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0-89/2026, धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना इटौंजा पुलिस द्वारा तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान नामित दोनों अभियुक्तों की तलाश की गई तथा दिनांक 29.06.2026 को थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गयाअभियुक्तगण द्वारा पर्याप्त सावधानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना अपने मकान के छज्जे पर बैठकर लोगों को कोल्ड ड्रिंक एवं बिस्किट वितरित किया जा रहा था। छज्जे पर अत्यधिक भार पड़ने के कारण वह अचानक गिर गया, जिससे यह दुःखद दुर्घटना घटित हुई। प्रथम दृष्टया अभियुक्तों का उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्ण आचरण घटना का कारण पाया गया।- मेहराब उर्फ मेराज पुत्र मुस्ताक अली निवासी वार्ड नम्बर 09 पकरिया मोहल्ला नगर पंचायत महोना थाना इटौंजा,लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष. गुलजार अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी ग्राम वार्ड नम्बर 09 पकरिया मोहल्ला नगर पंचायत महोना थाना इटौंजालखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष