लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।2.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना जानकीपुरम पर सूचना दी गई कि उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, के साथ नामित अभियुक्त दिनेश तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे एक खाली मकान में रातभर बंद रखकर दुष्कर्म किया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना जानकीपुरम पर तत्काल मु0अ0सं0-101/2026 घारा 64(2)/70(2)/127(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट बनाम दिनेश पुत्र व पता अज्ञात तथा एक अन्य अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रभारी निरीक्षक को सुपुर्द की गई।-घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वादिनी एवं पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया।घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा सतत सुरागरसी एवं पतारसी के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 03.06.2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना जानकीपुरम क्षेत्र से घटना में नामित अभियुक्त दिनेश उर्फ महरा पुत्र स्व. छोटू निवासी शादीपुर थाना तालगांव जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 38 वर्ष तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त जगन्नाथ उर्फ जुम्मन पुत्र स्व. बाबू निवासी ग्राम कटरा इटारी थाना तालगांव जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 45 वर्ष को अन्तर्गत धारा 64 (2)/70(2)/127(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों एवं जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही हैअभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार करते हुए बयान अंकित करायामु0अ0स0 101/2026 धारा 64(2)/70(2)/127(2) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना जानकीपुरम,दिनेश उर्फ महरा पुत्र स्व० छोटू निवासी शादीपुर थाना तालगांव जनपद सीतापुर उम्र करीब 38 वर्ष (व्यवसाय. जगन्नाथ उर्फ जुम्मन पुत्र स्व० बाबू निवासी ग्राम कटरा इटारी थाना तालगांव जिला सीतापुर उम्र लगभग 45 वर्ष (व्यवसाय - मजदूरी )।अभियुक्त जगन्नाथ उर्फ जुम्मन पुत्र स्व० बाबू - मु0अ0स0-030/2019 धारा 323/325/504/506 थाना खैराबाद जिला सीतापुरमु0अ0स0 506/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सकरन जिला सीतापुर
