लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
5-6-2026 को थाना बीकेटी पर वादी श्री असहब पुत्र अनीश निवासी सेक्टर-के अलीगंज लखनऊ द्वारा वादी के पिता, ताऊ एवं चाचा के साथ विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडे, पटरे तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना बक्शी का तालाब पर मु0अ0सं0 219/2026, धारा109(1)/190/191(2)/115(2)/351(3)/117(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.06.2026 को सीतापुर-लखनऊ हाईवे स्थित नन्दना क्रॉसिंग, थाना बीकेटी, लखनऊ से अभियुक्त 1. नब्बू पुत्र जान मोहम्मद, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना महिगवां, लखनऊ, हाल पता- नई बस्ती, मुस्लिम नगर, नन्दना, थाना बीकेटी, लखनऊ। 2. सूफियान उर्फ सफवान पुत्र गुड्डू, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना महिगवां, लखनऊ, हाल पता- नई बस्ती, मुस्लिम नगर, नन्दना, थाना बीकेटी, लखनऊ को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार किया गय मु0अ0सं0 219/2026, धारा 109 (1)/190/191(2)/115(2)/351(3)/117(2) बीएनएस थाना बीकेटी लखनऊ-नब्बू पुत्र जान मोहम्मद, निवासी ग्राम उमरिया, थाना महिगवां, लखनऊ, हाल पता- नई बस्ती, मुस्लिम नगर, नन्दना,थाना बीकेटी लखनऊ, उम्म्र लगभग 30 वर्ष। (व्यवसाय दूध का कार्य-सूफियान उर्फ सफवान पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम उमरिया, थाना महिगवां, लखनऊ, हाल पता- नई बस्ती, मुस्लिम नगर,नन्दना, थाना बीकेटी लखनऊ, उम्र लगभग 25 वर्ष। (व्यवसाय दूध का कार्य)
