लखनऊ कमिश्नर थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ कमिश्नर  थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार.


माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाद सं0 81963/2021, अ0सं0 324/2019, धारा 323/504/506 भादवि, थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ से सम्बन्धित 02 नफर वारण्टीगण, जो न्यायालय में उपस्थित न होकर फरार चल रहे थे, की गिरफ्तारी हेतु थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे।इसी क्रम में दिनांक 08.06.2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, अपराध नियंत्रण, वारण्टी/वांछित अपराधियों की तलाश एवं दबिश की कार्यवाही के दौरान मोहल्ला वस्ती धनवन्तराय थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ स्थित उनके आवास पर दबिश देकर 02 नफर वारण्टीगण को प्रातः कारण गिरफ्तारी बताते हुए, नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारण्टीगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी है-अनावरित अभियोग का विवरण-वाद सं0-81963/2021 अ0सं0-324/2019 धारा-323/504/506 भादवि थाना- मलिहाबाद, लखनऊ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसाय.बाबूलाल पुत्र स्व० मुन्नालाल, उम्र करीब 50 वर्ष राजा उर्फ अभिषेक पुत्र बाबूलाल, निवासीगण मोहल्ला वस्ती धनवन्तराय, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 26 वर्ष। (मजदूरी-व्यवसाय)गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना मलिहाबाद लखनऊ,उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, थाना मलिहाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ. उ0नि0 भारत सिंह, थाना मलिहाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ।उ0नि0 रामसजीवन सरोज, थाना मलिहाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ।