लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब पुलिस टीम द्वारा पाँच लाख रूपये की लूट की घटना में शामिल 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।-11.06.2026 को थाना बक्शी का तालाब पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र बख्शी का तालाब बाजार के आगे एवं किसान पथ से पहले गाड़ी को ओवर टेक कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा असलहे से फायरिंग करते हुए बैग में रखे हुए पाँच लाख रूपये छीन लिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक जांच की गयी। उक्त प्रकरण के संबंध में वादी श्री राकेश कुमार अग्रवाल निवासी 493/33 बहुरिया भवन पन्ना लाल रोड, डालीगंज लखनऊ द्वारा दिये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम सतवन्त व उसके अन्य साथी अज्ञात के पंजीकृत किया गया।15.06.2026 को थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संसारपुर अण्डरपास के नीचे से मु0अ0सं0 226/2026 धारा 309 (4) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिनांक 11.06.2026 को बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर रुपये से भरे बैग की लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के उपरान्त अभियुक्त फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। अभियुक्तों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मु0अ0सं0 226/2026 धारा 309 (4) बीएनएस थाना बीकेटी, लखनऊ