लखनऊ कमिश्नर थाना अलीगंज क्षेत्र में आगजनी की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर अब तक कुल 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ कमिश्नर थाना अलीगंज क्षेत्र में आगजनी की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर अब तक कुल 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
घटना में कुल 15 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हुई तथा 09 व्यक्ति घायल हुए।घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ/एनडीआरएफ एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया।घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विस्तृत विवेचना प्रारम्भ की गई।विवेचना के दौरान भवन संचालन, अग्नि सुरक्षा उपायों, फायर एनओसी एवं अन्य वैधानिक अनुमतियों के संबंध में जांच की जा रही है।अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।विभिन्न विभागों से तकनीकी एवं अभिलेखीय रिपोर्ट प्राप्त की जा रही हैं घटना के कारणों एवं उत्तरदायित्व का निर्धारण निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर किया जा रहा है।कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आश्वस्त किया जाता है कि प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है 22.06.2026 को थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत चौकी पुररनिया, सेक्टर डी कालोनी निकट लालबत्ती यूपीएससी भवन के पीछे भवन संख्या 02813 में भीषण आगजनी की घटना घटित हुई, आग लगने व धुंआ भर जाने के कारण 15 व्यक्तियों/छात्रों की दुखद मृत्यू तथा 09 व्यक्ति घायल हुए। घायल हुए व्यक्तियो मे से कुछ व्यक्ति बिन्डिंग से नीचे कूद जाने के कारण घायल हो गये थे।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस आयुक्त लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), तथा पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज एवं फायर सर्विस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा प्रभारी निरीक्षक अलीगंज मय स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे। अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान प्रभावित स्थल से घायलों एवं फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा उन्हें तत्काल उपचार हेतु केजीएमयू ट्रामा सेन्टर भेजा गया हैं जहां उनका उपचार चल रहा है। आग पर काबू पाने एवं मलबे में फंसे व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार अभियान चलाया गया। मृतकों के शवों को कब्जे पुलिस में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 115/026 धारा 105/110//125/3(5) बीएनएस आरोपीगण भवन/प्रतिष्ठानो के स्वामी व सम्बन्धित डायरेक्टर वरिन्द्र शुक्ला तुषांक कृष्ण जायसवाल पेटशॉप मालिक रामकृष्ण उपाध्याय सुरेश कुमार अन्य व जिम्मेदार लोग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया हैघटना के लिए उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला पुत्र स्व० राजेश्वर प्रसाद शुक्ला नि0 536/265ए मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मन्दिरसीतापुर रोड थाना मदेयगंज लखनऊ तुषांक कृष्ण जायसवाल पुत्र स्व० कृष्ण कुमार जायसवाल नि0 441 आरएन/69/3 नीलकण्ठ अस्पताल लेन वालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ सुरेश कुमार साहू पुत्र स्व० श्रीराम अभिलाष नि० प्लाट नं0 02 अशोका इन्कलेव मौर्या बाग कालोनी केशवनगर थाना मड़ियांव लखनऊ कोराम कृष्ण उपाध्याय पुत्र स्व० विनय कुमार उपाध्याय निवासी एमएम 232 सेक्टर डी थाना अलीगंज लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य दोषियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई प्रचलित है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा शासन/प्रशासन द्वारा अनुमन्य सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-वरिन्द्र प्रसाद शुक्ला पुत्र स्व० राजेश्वर प्रसाद शुक्ला नि0 536/265ए मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मन्दिर सीतापुर रोड थाना मदेयगंज जनपद लखनऊ व्यवसाय-मकान मालिक तुषांक कृष्ण जायसवाल पुत्र स्व० कृष्ण कुमार जायसवाल नि0 441आरएन/69/3 नीलकण्ठ अस्पताल लेन वालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ (व्यवसाय-गेंमिग जोन इन्सिट्यूट का संचालक/डायरेक्टर सुरेश कुमार साहू पुत्र स्व० श्रीराम अभिलाष नि० प्लाट नं0 02 अशोका इन्कलेव मौर्या बाग कालोनी केशवनगर थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ (व्यवसाय-IT नेटवर्किंग का कार्य करता है।राम कृष्ण उपाध्याय पुत्र स्व० विनय कुमार उपाध्याय निवासी एमएम 232 सेक्टर डी थाना अलीगंज लखनऊ!


