लखनऊ कमिश्नरेट थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत बख्शी का तालाब स्थित किसान पथ के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर हुये 05 लाख रुपये की लूट का सफल अनावरण, अब तक कुल 17 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद"
थाना बीकेटी पुलिस ने 05 लाख रुपये की लूट की घटना का किया सफल अनावरण।
लूटकांड में शामिल 14 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में 03 अभियुक्त भेजे जा चुके हैं जेल।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई धनराशि में से ₹4,15,000/- बरामद।
किसान पथ पर फायरिंग कर लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम।
डीसीपी उत्तरी क्राइम टीम, स्वाट सर्विलांस एवं थाना बीकेटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी।
11.06.2026 को थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत बख्शी का तालाब स्थित किसान पथ के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों द्वारा एक वाहन को ओवरटेक कर असलहों से फायरिंग करते हुए बैग में रखी लगभग ₹5,00,000/- की धनराशि लूट लेने की घटना कारित की गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना बीकेटी पुलिस,तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
इस सम्बन्ध में वादी श्री राकेश कुमार अग्रवाल निवासी डालीगंज, लखनऊ की तहरीर के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0-226/2026 धारा 310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन में थाना बीकेटी पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी, पतारसी, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना के अनावरण हेतु प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 15.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों सतवन्त सिंह पटेल, विनय कुमार एवं रोहित कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में दिनांक 17.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा भैसामऊ अण्डरपास के पास किसान पथ सर्विस लेन पर घेराबंदी कर घटना में शामिल 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन की निशानदेही पर उसके घर के पीछे झाड़ियों में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बे से लूट की धनराशि में से ₹4,15,000/-(चार लाख पन्द्रह हजार रुपये) बरामद किए गए।
उक्त महत्वपूर्ण बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। शेष धनराशि की बरामदगी एवं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं-अभियुक्ता से पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया गया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तों द्वारा लूट की धनराशि का आपस में बंटवारा किया गया था तथा बरामद धनराशि अभियुक्त सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन द्वारा अपने घर के पीछे छिपाकर रखी गई थी।
मु0अ0सं0 226/2026 धारा 310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस थाना बीकेटी, कमिश्नरेट लखनऊ।
सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नौबस्ता, धाना प्रतापगढ़।आकाश उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र स्व. बाबा राज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी उगापुर, १ प्रतापगढ़।
विवेक मिश्र उर्फ निलेश मिश्र पुत्र दिनेश मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दरियापुर, पण्डितपु जनपद प्रतापगढ़प्रशान्त शुक्ल पुत्र विनोद कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी शुकुलपुर धीमी, थाना हथगवां, जनपद प्रतापगढ़।गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन अपराधों से संबंधित
सौरभ पाण्डेय उर्फ जाईन,म० अ०सं 025 धारा 303(2) बीएनएस गान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ
. म० अ०सं० 220/2026 धारा 310(2)/317(3/61 (2) BNS थाना बीकेटी, लखनऊ