लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। 



कब्जे से माल फड़ से 18000/- रु0, 52 अदद ताश पत्ते व जामा तलाशी से 1380/- रू0 बरामद आज दिनांक 07.06.2026 थाना महिगवां पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित /अभियुक्तगण की तलाश में कुम्हरावां चौराहा पर मामूर थी कि जरिए मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उनई माता मंदिर के पास बने तालाब के किनारे बाग में कुछ व्यक्ति हार जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस हमराहियान के बताए गये स्थान पर पहुंचे तथा देखा कि मुखबिर खास द्वारा बताए गये स्थान पर 05 व्यक्ति हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं पुलिस बल द्वारा छिपते छिपाते एक बारगी दबिश देकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ लिया।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूंछने पर अपना नाम क्रमशः 01. संदीप कुमार पुत्र गिरधारी लाल गौतम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम उनई थाना महिगवां लखनऊ 02. अमित कुमार पुत्र स्व० ललतू गौतम उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम उनई थाना महिगवां लखनऊ 03. रफीक पुत्र स्व० मौहम्मद अली निवासी ग्राम धरौरा थाना महिगवां लखनऊ 04. कुलदीप पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम किशुनपुर थाना इटौंजा लखनऊ 05. छोटू उर्फ छुट्टन पुत्र स्व० मुरली निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना महिगवां लखनऊ बताया।माल फड़ से कुल रुपया 18,000/- एवं 52 ताश के पत्ते तथा पकड़े गए व्यक्तियों की जामा तलाशी से कुल रूपया 1,380/- बरामद हुआ। बरामद माल को मौके पर ही सील सर्वमुहर किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों को उनके जुर्म धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया तथा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है /व्यवसाय संदीप कुमार पुत्र गिरधारी लाल गौतम निवासी ग्राम उनई थाना महिगवां लखनऊ उम्म्र करीब 25 वर् अमित कुमार पुत्र स्व० ललतू गौतम निवासी ग्राम उनई थाना महिगवां लखनऊ उम्र करीब 18 वर्ष रफीक पुत्र स्व० मौहम्मद अली निवासी ग्राम धरौरा थाना महिगवां लखनऊ उम्र 34 वर्ष कुलदीप पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम किशुनपुर थाना इटौंजा लखनऊ उम्र 30 वर्षछोटू उर्फ छुट्टन पुत्र स्व० मुरली निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना महिगवां लखनऊ उम्र 35 वर्ष-मु0अ0सं0 71/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना महिगवां माल फड़ से बरामद रू0 18000/- व 52 ताश के पत्ते जामा तलाशी से बरामद रूपया 1380/