लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर थाने की पुलिस और सर्विलेंस टीमो ने,मोबाइल चोरी कर चोरी किए गए मोबाइल फोन से यूपीआई आईडी बनाकर बैंक खातों से लाखों रुपये निकालने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश : 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर थाने की पुलिस और सर्विलेंस टीमो ने,मोबाइल चोरी कर चोरी किए गए मोबाइल फोन से यूपीआई आईडी बनाकर बैंक खातों से लाखों रुपये निकालने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश : 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
थाना सैरपुर पुलिस एवं डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम को बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी कर यूपीआई फ्रॉड करने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तारमुकदमा दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड अभियुक्तों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, ₹22,260 नकद तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद।तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं सटीक पुलिस रणनीति के बल पर किसान पथ क्षेत्र से गिरफ्तार गए आरोपी मोबाइल चोरी से लेकर डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड तक के पूरे नेटवर्क का खुलासा, साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7.06.2026 को वादी श्री सरोज कुमार पुत्र जगदेव प्रसाद निवासी कमलाबाद बढ़ौली थाना सैरपुर जनपद लखनऊ द्वारा थाना सैरपुर पर सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया तथा चोरी किए गए मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए उनके एसबीआई बैंक खाते से ₹1,36,000 तथा पीएनबी बैंक खाते से ₹54,000 निकाल लिये गये।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैरपुर पर मु0अ0सं0-63/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय के निर्देशन में थाना सैरपुर पुलिस एवं क्राइम टीम को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु व अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु लगाया गया।पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 08.06.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोबाइल चोरी एवं ऑनलाइन फ्रॉड में संलिप्त अभियुक्तगण गोमती पुल से किसान पथ होते हुए बीकेटी की ओर एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार संख्या UP32 JP4200 से जा रहे हैं।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर उसमें सवार 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।वाहन की तलाशी के दौरान डिग्गी से 08 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड, 01 चार्जर, 01 मल्टी चार्जिंग केबल एवं ₹19,000 नकद बरामद हुए। वहीं अभियुक्तों की व्यक्तिगत तलाशी से 07 मोबाइल फोन, 02 एटीएम कार्ड एवं ₹3,260 नकद बरामद किया गया।वाहन चालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न किये जाने पर हुंडई वर्ना कार संख्या UP32 धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।सतेन्द्र सिंह उर्फ अजय पुत्र श्री शिवशरण सिंह निवासी ब्रह्मनगर, थाना औरैया, जनपा,वर्ष, व्यवसाय ट्रैवल्स का कार्य।देशराज पुत्र जग्गूलाल निवासी ग्राम सिंगरा सिंगरई, थाना दक्षिणी सेहरामऊ, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र26 वर्ष, व्यवसाय प्राइवेट नौकरी. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सुजावलपुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस, उम्र 22 वर्ष, व्यवसाय प्राइवेट नौकरी।




