थाना : पन्नूगंज जनपद : सोनभद्र 06.06.2026थाना पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलत20 किग्रा 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

थाना : पन्नूगंज जनपद : सोनभद्र 06.06.2026थाना पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलत20 किग्रा 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार


बरामद एक मोटरसाइकिल बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्री माधव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया हैदिनांक 05.06.2026 को थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा कर्मनाशा नदी के पास संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 64 BB 5578 मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के बीच रखे हुए कुल 20 किग्रा 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआबरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 05.06.2026 को समय 15:17 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया पप्पू कुमार पुत्र बंधुउम्र26 वर्षनिवासी ग्राम झड़पी गोटीबांध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र विजय कुमार पुत्र बहादुर यादवउम्र 24 वर्ष,निवासी ग्राम झूमर देव, थाना चैनपुर, जनपद कैमूरभभुआ, बिहार।हाल पता – ग्राम बलियारी, पोस्ट खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।20 किग्रा 430 ग्राम अवैध गांजा।एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP 64 BB 557 मु0अ0सं0 111/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र. उ0नि0 शशिकान्त सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उ0नि0 अवधेश कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।हे0का0 सुशील सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।का0 ओमप्रकाश सिंह यादव, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र. का0 दीपक गिरि, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।रि0आ0 पुष्पराज तिवारी, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।