लखनऊ कमिशन्रेट -09.06.2026जोन-पश्चिमी/थाना-पारा परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला शातिर अपराधी मुठभेड़ में थाना पारा लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
लखनऊ कमिशन्रेट -09.06.2026जोन-पश्चिमी/थाना-पारा परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला शातिर अपराधी मुठभेड़ में थाना पारा लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
इसी घटना में प्रयुक्त 01 अदद आटो, 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद थाना पारा पुलिस टीम की सफलता 08 जून 2026 को परीक्षा देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ में थाना पारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी हसीब पुत्र स्व. सत्तार उम्र करीब 25 वर्ष, जो मूलतः ग्राम मिर्जानपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई का निवासी है, वर्तमान में हैदर कैनाल नाला, थाना पारा क्षेत्र में रह रहा था। 08.06.2026 की सुबह आरोपी ने परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को चारबाग बस अड्डे के पास से आलमबाग ले जाने के लिए अपने ऑटो में बैठाया और उन्हें थाना क्षेत्र पारा के रामलीला ग्राउण्ड के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने युवतियों के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पारा पर सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0- 403/2026 धारा- 75/76/352/115(2)/118(1) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया 08.06.2026 को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जब आरोपी के ऑटो (संख्या UP32 PN 8865) को घेरकर रोकने का प्रयास किया, तो अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षात्मक जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय भेजा गया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, 01 तमंचा व जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ और जाँच से पाया गया कि अभियुक्त हसीब आदतन अपराधी है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी उसने जनपद हरदोई के थाना सण्डीला क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जहाँ उसने एक महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया था, जिसके लिए वह जेल भी जा चुका है।1-हसीब पुत्र स्व0 सत्तार निवासी उर्मिला गेस्ट हाऊस के पीछे हैदर कैनाल नाला थाना पारा लखनऊ, मूल निवासी ग्राम मिर्जानपुर थाना कछौना जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्षघटना में प्रयुक्त 01 अदद आटो वाहन संख्या UP32 PN 886501 अदद अवैध तमंचा .315 बोर01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर-मु0अ0सं0 378/2024 धारा 64(1)/74/115(2)/352/351(3)बी0एन0एस0 थाना सण्डीला मु0अ0सं0- 403/2026 धारा- 75/76/352/115(2)/118(1) बी0एन0एस0 थाना पारा लखनऊमु0अ0सं0 406/2026 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पारा लखनऊ
