संगठन के निर्देशानुसार "मन की बात" कार्यक्रम के पश्चात बूथ समीक्षा बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम मैं उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर संगठन के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के पश्चात बूथ समीक्षा बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा, मध्य मंडल-1 के राजा राममोहन राय वार्ड अंतर्गत बूथ संख्या 307 पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा एवं बूथ अध्यक्ष बूथ संख्या 307 रिशु कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपूर्व भार्गव (नगर मंत्री, भाजपा लखनऊ महानगर), रवि प्रकाश जायसवाल (नगर कार्यसमिति सदस्य, भाजपा लखनऊ महानगर), सुनील कनौजिया, दीपक कुमार तथा बूथ संख्या 306 के बूथ अध्यक्ष कन्हैया जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


