लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस द्वारा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 12 नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर मा० न्यायालय भेजा गया।आज दिनांक 10.06.2026 को उ0नि0 जगमोहन दुबे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमें के सम्बन्ध में पूछताछ हेतु वादी मुकदमा दिलीप कुमार पुत्र मोलहे निवासी ग्राम सोनवा थाना महिगवां जनपद लखनऊ व द्वितीय पक्ष के रंजीत कुमार पुत्र स्व० नरायन निवासी सोनवा थाना महिगवां जनपद लखनऊ को थाना हाजा पर बुलाया गया था। दोनो पक्ष थाना हाजा की गेट पर मुकदमेबाजी को लेकर आपस में वाद विवाद करने लगे। समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो नहीं माने बल्कि और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फौजदारी होने लगे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगर इनको तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो अवश्य ही संज्ञेय अपराध परिघटित कर परिशान्ति भंग कर देगें।तत्पश्चात संज्ञेय अपराध को परिघटित होने से रोकने के उद्देश्य से तथा शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रथम पक्ष के दिलीप कुमार पुत्र मोलहे निवासी ग्राम सोनवा थाना महिगवां जनपद लखनऊ व द्वितीय पक्ष के रंजीत कुमार पुत्र स्व० नरायन निवासी ग्राम सोनवा थाना महिगवां जनपद लखनऊ को समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तारी बताते हुये हिरासत पुलिस मे लिया गया। दौराने गिरफ्तारी मा० उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का बखूबी पालन किया गया।दिलीप कुमार पुत्र मोलहे, निवासी ग्राम सोनवा थाना महिगवां जनपद लखनऊ, उम्र करीब 30 वर्ष। रंजीत कुमार पुत्र स्व० नरायन, निवासी ग्राम सोनवा थाना महिगवां जनपद लखनऊ, उम्र करीब 38 वर्ष