आज दिनांक 12.06.2026 को आगामी मोहर्रम कार्यक्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान मोहर्रम कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण
ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लाउड हेलर के प्रभावी उपयोग द्वारा जनसंपर्क एवं आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण सहित आवश्यक पुलिस प्रबंधों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।





