लखनऊ मे 14.06.2026 को आगामी मोहर्रम कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, सहायक पुलिस आयुक्त चौक, सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला, प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला, चौक एवं ठाकुरगंज के साथ थाना चौक क्षेत्र स्थित गुफरान मा'ब इमामबाड़ा में मुस्लिम धर्म के शिया संप्रदाय के धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद साहब एवं मोहर्रम में शिरकत करने वाली अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान मोहर्रम कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सहयोग करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी उपस्थित व्यक्तियों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।