लखनऊ कमिश्नरेट लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब पुलिस टीम द्वारा महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले एवं एससी/एसटी एक्ट के अभियोग से संबंधित आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।16.06.2026 को थाना बीकेटी पर वादिनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 233/2026 धारा 75/109(1)/352/351(3) बीएनएस तथा 3(1) (द), 3(1) (घ), 3(2) (5) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया थावादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि अभियुक्त तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की, मारपीट की, गला दबाया, चाकू से हमला करने का प्रयास किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी।घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बीकेटी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल प्रयास प्रारम्भकिए गए। इसी क्रम में दिनांक 17.06.2026 को थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मामपुर क्षेत्र स्थित एसबीएफ भट्टा के निकट दबिश देकर समय लगभग 10:45 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं आरोपित धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्यवाही मा) न्यायालय व मानवाधिकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए संपन्न की गई अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैपूछताछ के दौरान अभियुक्त तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा द्वारा अपने कृत्य माफी मांगते हुए अपराधस्वीकार किया गया।तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा पुत्र स्व० देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बलकरन सिंह, निवासी ग्राम मामपुर बाना, थानाबीकेटी, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 25 वर्ष-मु0अ0सं0 233/2026 धारा। 75/109(1)/352/351(3) बीएनएस व 3 (1) द,ध व 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना बीकेटी, लखनऊ।मु0अ0सं0 0077/2025 धारा 103 (1)/309(6)/317 (2) बीएनएस एवं 3(2) (V) एससी/एसटी एक्ट।