लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा वर्ष 2021 की 09 लाख रुपये की लूट की घटना में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार











30.01.2021 को आवेदक श्री सुधाकर अवस्थी पुत्र श्री हरिवंश कुमार नि० खानीपुर थाना अटरिया जिला सीतापुर हाल पता गायत्रीनगर थाना मडियांव जिला लखनऊ द्वारा बावत दो नवयुवक बाईक सवार द्वारा चकमा देकर 09 लाख रुपये से भरा बैग ले लेने व कुछ समझ पाने से पूर्व ही बैग लेकर चले जाने के विषय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रस्तुत प्रर्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/21 धारा 420/406 भादवि बनाम दो नवयुवक बाईक सवार नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 420/406 भादवि से धारा 392 भादवि में तरमीम की गयी तथा कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरून यादव तथा मनीष कुमार पुत्र कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरून यादव तथा अन्य दो व्यक्तियों का नाम प्रकाश में आया 18.06.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम तलाश/गिरफ्तारी 83 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) पहुँची। जहाँ पर स्थानीय पुलिस को नियमानुसार अवगत कराकर मांग पत्र देकर आमद कराकर वांछित अभियुक्त कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरून यादव तथा मनीष कुमार पुत्र कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरून यादव के निवास स्थान पर पहुँची। अभियुक्तगण उपरोक्त अपने घर के बाहर मौजूद मिलें। जिन्हें एक बारगी दबीश देकर पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पहले व्यक्ति ने अपना नाम कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरून यादव उम्म्र करीब 45 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी नया टोला जुराबगंज, गेडाबारी थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरून यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी नया टोला जुराबगंज, गेडाबारी थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) बताया।पकड़े गये अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.06.2026 को प्रातः 05.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महोदय कटिहार बिहार के समक्ष प्रस्तुत कर 41 घण्टे का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। अन्य साथियों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है।