लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम लखनऊ पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया दिनांक 23.06.2026 को थाना स्थानीय पर आगंतुका श्रीमती निशा पत्नी विनोद कुमार निवासी सेक्टर-एच थाना जानकीपुरम लखनऊ द्वारा सूचना दी गयी कि मेरा बेटा उम्र लगभग 6 वर्ष बिना बताये कही चला गया है।तत्काल उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय से एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे देखना चालू किया गया।गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद के उपरोक्त बच्चे का बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया अपने बेटे को पाकर परिजन बहुत खुश हुए तथा थाना जानकीपुरम लखनऊ पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी