हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार।घटना में प्रयुक्त घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किया गया

हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार।घटना में प्रयुक्त घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किया गया 












07.06.2026 को थाना स्थानीय पर वादी श्री परमानन्द मिश्रा पुत्र स्व० तेज नारायण मिश्रा निवासी-3/806 जानकीपुरम विस्तार, थाना जानकीपुरम, लखनऊ द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे भतीजे अभिषेक द्वारा अपने भाई आर्यन के साथ मारपीट करते हुये सिर पर गैस सिलेण्डर मार दिया है जिसको बाद ईलाज के लिये आर्यन को ट्रामा सेंटर जानकीपुरम ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया तत्काल उपरोक्त शिकायत पर थाना स्थानीय पर 0103/2026 धारा 103(1) B.N.S. पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक को सुपुर्द हुई।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना जानकीपुरम लखनऊ पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए गए08.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना जानकीपुरम मय पुलिस बल के साथ थाना जानकीपुरम लखनऊ प्रांगण से अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र रामानन्द मिश्रा निवासी 3/806 जानकीपुरम विस्तार थाना जानकीपुरम लखनऊ को अन्तर्गत धारा 103(1) BNS में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही हैअभियुक्त द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार करते हुए बयान अंकित कराया गया  मु0अ0सं0 0103/2026 धारा 103 (1) B.N.S. थाना जानकीपुरम, लखनऊ।गिरफ्तार अभियक्त का नाम पता व व्यवसाय-अभिषेक मिश्रा पुत्र रामानन्द मिश्रा निवासी 3/806 जानकीपुरम विस्तार थाना जानकीपुरम लखनऊ उम्र 23 वर्षअभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरणः--मु0अ0स0 194/2021 धारा 323 भादवि0 थाना जानकीपुरम लखनऊ