पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जोन-उत्तरी/थाना- जानकीपुरम 25.06.2026थाना सर्विलांस क्राइम टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना जानकीरप्रम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना जानकीपुरम व जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्नैचिंग की घटना का किया गया सफल अनावरण । की घटना कारित करने वाले 01 शातिर चैन स्नैचर को किया गया गिरफ्तार।कब्जे से 02 अदद (पीली धातु) की टूटी चेन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद 21.06.2026 को वादिनी मुकदमा रश्मि भटनागर पत्नी आलोक कुमार भटनागर नि. D1/226 सेक्टर-एफ, जानकीपुरम द्वारा सूचना दिया गया कि 01 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर गले से चैन लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई उपरोक्त शिकायत पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 114/2026 धारा-304(2) BNS बनाम अज्ञात मो0सा0 चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री चन्द्रभान गिरि को सुपुर्द हुई।उच्चधिकारीगणों द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्राप्त आदेश-निर्देश के अनुपालन में अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस उपायुक्त उत्तरी की सर्विलांस क्राइम टीम व थाना स्थानीय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.06.26 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त राजपाल उर्फ दीपक कुमार उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र कमलेश निवासी ग्राम गढ़ी खेरवा थाना संधना जनपद सीतापुर हाल पता किराये का मकान नं0 06 बरगदी थाना बीकेटी लखनऊ की गिरफ्तारी की गयी।जिनके कब्जे से सम्बन्धित लूट का माल 02 अदद (पीली धातु) की टूटी चैन एंव घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी, बरामदगी के आधार पर उपरोक्त सभी मुकदमों में धारा 317 (2) BNS की बढोत्तरी की गयी। दौराने पूछताछ थाना बीकेटी में भी लूट की घटना 15 दिन पूर्व किये जाने के बात बतायी गयी जानकारी करने पर पाया गया कि थाना बीकेटी में उक्त घटना के सम्बन्ध में 0224/2026 धारा 304 (2) BNS पंजीकृत है अभियोग उपरोक्त में छीने गये 01 अदद (पीली धातु) की टूटी चैन बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 317 (2) BNS की बढोत्तरी की गयी।उपरोक्त अभियुक्त को नियमानुसार सीडीआरआई रोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त उपरोक्त के गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे आस पास के थानों को अवगत कराया गया तथा अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अन्य अभियोगों के बारे मे जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।