लखनऊ कमिश्नरेट थाना-सैरपुर28.06.2026 थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।थाना सैरपुर पर दिनांक 25.06.2026 को वादी श्री सुचित यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी ग्राम अहलादपुर, कमलाबाद बढ़ौली, थाना सैरपुर, लखनऊ द्वारा तहरीर दी गई कि विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 115 (2)/351(3)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं घायल रामस्वरूप यादव को आई गंभीर (प्राणघातक) चोट तथा मेडिकल रिपोर्ट के अवलोकन के आधार पर अभियोग में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं पतारसी-सुरागरसी कर रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अहलादपुर में दबिश देकर वांछित अभियुक्त लल्ला पुत्र रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधिक रूप से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों एवं जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही हैलल्ला पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम अहलादपुर थाना सैरपुर, लखनऊ उम्म्र करीब 42 वर्ष (खेती किसानी)घटना में प्रयुक्त डंडा -02 अदद मु0अ0सं0 70/2026 धारा 115(2)/351(3)/352/109 बीएनस थाना सैरपुर जनपद लखनऊ